IGNOU ने लॉन्च किया Fabric & Apparel Designing का नया कोर्स

IGNOU ने लॉन्च किया Fabric & Apparel Designing का नया कोर्स

Facebook
WhatsApp
Telegram

अगर आप Fashion Designing में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौक़ा सामने आया है। IGNOU ने नया BSc Fabric & Apparel Design कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स की ख़ास बात यह है कि छात्र ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के ज़रिए पढ़ाई कर सकते हैं और Fashion इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौक़ा पा सकते हैं।

Course Overview (एक नज़र में)

नीचे दी गई टेबल में आप इस कोर्स की मुख्य जानकारी देख सकते हैं:

विवरण (Details)जानकारी (Information)
Course NameBSc in Fabric & Apparel Design
UniversityIGNOU
ModeOpen & Distance Learning (ODL)
Duration3 Years (Max 4 Years)
Total Credits120 Credits
Annual Fees₹11,000 (approx)

IGNOU Fashion Design Course Details

IGNOU का यह नया कोर्स चार साल का Graduate Program है। इसे ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में कराया जाएगा। इस कोर्स में छात्रों को Fashion Design, टेक्सटाइल और कपड़े बनाने से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। यहां सिर्फ़ थ्योरी ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी ख़ास फोकस रहेगा, ताकि स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री में काम करने में आसानी हो।

Eligibility Criteria (योग्यता)

IGNOU के Fashion Designing कोर्स में अप्लाई करने के लिए English Medium से साइंस विषय के साथ 12वीं पास की हो। इसके अलावा candidates ने 12वीं पास किए कम से कम 3 से 6 साल पूरे होना ज़रूरी है।

Fees & Duration (फीस और समय)

इस कोर्स की फीस की बात करें तो करीब 11,000 रुपये हर साल की रखी गई है। यह पूरा कोर्स 120 क्रेडिट का होगा। इस कोर्स की सामान्य अवधि 3 साल तय की गई है, जबकि छात्रों को इसे पूरा करने के लिए अधिकतम 4 साल का समय दिया जाएगा। इस प्रोग्राम की परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएगी।


Multiple Exit Option (बीच में पढ़ाई छोड़ने पर क्या मिलेगा?)

IGNOU के इस कोर्स में छात्रों को Multiple Exit Option की सुविधा दी गई है। यानी अगर कोई छात्र किसी वजह से पढ़ाई बीच में छोड़ना चाहता है, तो उसे खाली हाथ नहीं जाना पड़ेगा।

अवधि (Duration)क्या मिलेगा (Award)
1 साल पूरा करने परUG Certificate
2 साल पूरा करने परUG Diploma
3 साल पूरा करने परBSc Degree
4 साल पूरा करने परBSc (Honours) Degree

1 साल की पढ़ाई पूरी करने पर छात्रों को UG Certificate मिलेगा। 2 साल पूरे करने पर UG Diploma दिया जाएगा। वहीं 3 साल की पढ़ाई पूरी करने पर छात्रों को BSc Degree मिल जाएगी। अगर छात्र 4 साल तक पढ़ाई पूरी करते हैं, तो उन्हें BSc (Honours) की डिग्री प्रदान की जाएगी।


Study Material & How to Apply

इस कोर्स में छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रिंट और डिजिटल दोनों तरह की स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न हो।

आवेदन करने के लिए IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जायें। ज़्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट विज़िट कर सकते हैं।

Picture of Rohit Saini

Rohit Saini

Rohit Saini एक Software Engineer (B.Tech CSE) और अनुभवी कंटेंट राइटर हैं। पिछले 5 सालों से वे डिजिटल जगत में सक्रिय हैं। उनका लक्ष्य सरल है—देश के छात्रों को समय पर और सटीक जानकारी (Authentic Information) देना। वे अपनी तकनीकी समझ का इस्तेमाल करके यह सुनिश्चित करते हैं कि आप तक पहुँचने वाली हर खबर (जैसे रिजल्ट्स या सरकारी नौकरी) 100% सही हो।

Leave a comment

universityresultzone

Trending Results

Request For Post