नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित AI Summit 2026 के दौरान गूगल (Google) ने भारत के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमें सबसे अहम ऐलान युवाओं की स्किल डेवलपमेंट को लेकर है। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने ‘इंडिया–अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव’ (India-US Connect Initiative) के तहत Google AI Professional Certificate कोर्स लॉन्च करने की घोषणा की है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच AI कनेक्टिविटी को मजबूत करना और भारतीय युवाओं को अत्याधुनिक AI स्किल्स (AI Skills) में प्रशिक्षित कर उन्हें जॉब-रेडी बनाना है।
- नया लॉन्च: 7 नए AI प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स
- उपलब्धता: सभी कोर्स 18 फरवरी 2026 से उपलब्ध हैं।
- बड़ा निवेश: भारत में $15 अरब (15 बिलियन डॉलर) का इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश।
- नया AI Hub: विशाखापत्तनम (Vizag) में फुल-स्टैक AI हब और गीगावॉट-स्केल कंप्यूट सेंटर की स्थापना।
📚 कौन-कौन से 7 नए AI कोर्स लॉन्च हुए हैं? (Course List)
गूगल के इस सबसे बड़े ‘AI स्किलिंग प्रोग्राम’ के तहत निम्नलिखित 7 बेहतरीन कोर्स शामिल किए गए हैं, जो आपको बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक AI का एक्सपर्ट बनाएंगे:
इसमें AI की बुनियादी जानकारी, उसकी ताकत और सीमाएं सिखाई जाएंगी। साथ ही, बेहतर रिज़ल्ट पाने के लिए ‘Prompt Writing’ की ट्रेनिंग मिलेगी। इसमें कुल 25+ चैप्टर्स शामिल हैं।
AI की मदद से नए और क्रिएटिव आइडिया जेनरेट करना और उन्हें एक प्रैक्टिकल ‘एक्शन प्लान’ में बदलना सिखाया जाएगा।
इस कोर्स में AI को एक रिसर्च पार्टनर की तरह इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। इसमें ‘Gemini Deep Research’ जैसे एडवांस टूल्स से तेज़ और सटीक सोर्स एनालिसिस की जानकारी मिलेगी.
AI को अपना राइटिंग पार्टनर कैसे बनाएं? Google Meet में Gemini AI का इस्तेमाल करके मीटिंग ट्रांसक्रिप्ट को समरी (Summary) और एक्शन आइटम में बदलना सिखाया जाएगा।
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन कोर्स! इसमें AI की मदद से क्रिएटिव कंटेंट बनाना और Google Slides में Gemini का उपयोग करके प्रेजेंटेशन और डिज़ाइन को बेहतर करना सिखाया जाएगा।
डेटा साइंस में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह कोर्स अनस्ट्रक्चर्ड डेटा को उपयोगी इनसाइट्स (Insights) में बदलने और डेटा को स्ट्रक्चर्ड टेबल में बदलने की ट्रेनिंग देगा।
इन सभी स्किल्स को मिलाकर एक मास्टर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा जो आपके रेज़्यूमे (Resume) को बहुत स्ट्रॉन्ग बनाएगा।
सुंदर पिचाई ने बताया कि नए सब-सी केबल रूट (Sub-sea cable route) बनाए जाएंगे ताकि AI की स्पीड और फैसिलिटी बेहतर हो सके। इसके अलावा, विशाखापत्तनम में एक इंटरनेशनल सब-सी केबल गेटवे के साथ ‘फुल-स्टैक AI हब’ बनाया जा रहा है, जिससे भारत में हज़ारों नई नौकरियां पैदा होंगी।
ऐसे ही फ्री कोर्सेज और एजुकेशन अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें 👇











